लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री को वीडियो पर धमकी देने वाला व्यक्ति हिरासत में

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 नवंबर गुजरात में बनासकांठा पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर एक वीडियो जारी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया, जिसमें उसने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से एक करोड़ रुपये की मांग की है और 11 दिनों के भीतर भुगतान नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

बनासकांठा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक पूजा यादव ने कहा कि बटुक मोरारी (60) को दिन में राजस्थान से पकड़ा गया और पूछताछ के लिए यहां लाया गया। बटुक मोरारी को महेश भगत के नाम से भी जाना जाता है।

यादव ने बताया, ‘‘जैसा कि परिजनों ने दावा किया है कि भगत मानसिक रूप से बीमार है और हो सकता है कि उसने अपनी उसी मानसिक स्थिति के कारण यह काम किया हो। हम विस्तृत जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे। हमने केवल भगत को हिरासत में लिया है, जिसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।’’

यह वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल किया गया था, जिसके बाद मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि मूल रूप से वाव तालुका और वर्तमान में थराद शहर में रहने वाला भगत पहले भक्ति गीत गाता था, लेकिन अब वह कोई काम नहीं कर रहा है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भगत अविवाहित है और बहुत पहले घर छोड़ चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू