लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सुरक्षाकर्मी की पिटाई करने वाला शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 01:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने बैंक के एक सुरक्षाकर्मी को कथित तौर पर पीटने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक सुरक्षाकर्मी ने बिना मास्क पहने आरोपी को बैंक में प्रवेश करने से रोका था, जिसके बाद यह घटना हुई।

यह घटना दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में बुधवार को हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी की पहचान संजू के रूप में की गयी है।

पुलिस के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में हुए झगड़े को लेकर मैदान गढ़ी थाने में पीसीआर कॉल आई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बैंक शाखा प्रबंधक ने कहा कि संजू अपनी मां के साथ बैंक आया था और जब सुरक्षाकर्मी ने उसे मास्क लगाने को कहा, तो वह नाराज हो गया और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की।

बाद में, संजू ने अपने दो से तीन साथियों को बुलाया और उन सभी ने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मी और बैंक के कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ फिर से मारपीट की। आरोपियों ने बैंक की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मैदानगढ़ी थाने में भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और संजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा