लाइव न्यूज़ :

सीबीआई अधिकारी बनकर चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक व्यक्ति को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया है जिसने अपने आप को सीबीआई अधिकारी बता कर 50,000 रुपये और अन्य दस्तावेजों की चोरी की थी।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित जफरुद्दीन 19 जून को राजस्थान के भरतपुर से यहां जामा मस्जिद कपड़े खरीदने आया था। उसने धौला कुआं में एक ऑटो-रिक्शा लिया और देखा कि उसमें एक व्यक्ति पहले से ही बैठा था। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपी संजीव गिल (58) ऑटो में सवार हुआ और अपने को सीबीआई अधिकारी बताया। गिल ने जफरुद्दीन के सामान की जांच शुरू कर दी और पीड़ित के बैग से 50,000 रुपये और कुछ दस्तावेज चुरा लिए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि तकनीकी निगरानी इस्तेमाल कर ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्र्रेशन नंबर खोजा गया और आरोपी रितेश कुमार को उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया। उससे 12,000 रुपये जब्त किए गए। पूछताछ के दौरान कुमार ने गिल और अशोक के रूप में अपने सहयोगियों के नामों का खुलासा किया। उसके बाद गिल को डाबरी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि ऑटो चालक और एक अन्य यात्री गिल के सहयोगी थे। पुलिस के अनुसार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल