लाइव न्यूज़ :

पत्नी संग सैर-सपाटे का खर्च जुटाने के लिए मोटरसाइकिलों की चोरी करने वाला शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:50 IST

Open in App

ठाणे, 23 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मनपाड़ा इलाके से पुलिस ने मोटरसाइकिलों की कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में एक नवविवाहित व्यक्ति को पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक प्रमुख आरोपी पत्नी संग सैर-सपाटे का खर्च जुटाने के लिए मोटरसाइकिलों की चोरी करता था। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए कुछ वाहन भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने अपने साथियों की मदद से कम से कम 17 मोटरसाइकिलें चुराईं थीं।

कल्याण जोन-3 के पुलिस उपायुक्त एस बी गुंजाल ने संवाददाताओं से कहा, "हाल के दिनों में, मनपाड़ा और उसके आस-पास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी की कई शिकायतें मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया था।"

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज सहित कई अन्य सूत्रों से जानकारी जुटाई और स्थानीय स्क्रैप डीलरों और गैरेजों में भी पूछताछ की। पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी। जांच के दौरान अंबरनाथ निवासी दीपक सालगारे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दीपक ने स्वीकार किया कि वह मनपाड़ा, कोलसेवाड़ी, विट्ठलवाड़ी, अंबरनाथ, नरपोली, सेंट्रल और बाजारपेठ थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिलों की चोरी में शामिल था।’’

दीपक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए मोटरसाइकिलों की चोरी करता था और उन्हें बेचकर जो पैसे मिलते थे, उसे सैर-सपाटे पर खर्च करता था। पुलिस ने इस काम में दीपक की मदद करने वाले पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं