लाइव न्यूज़ :

जैन मंदिरों में चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:40 IST

Open in App

भोपाल, 13 सितंबर पुलिस ने एक समुदाय विशेष से बदला लेने के लिए कथित तौर पर जैन मंदिरों में चोरी करने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

भोपाल से 90 किलोमीटर दूर होशंगाबाद जिले के इटारसी कस्बे के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी को इटारसी में शनिवार को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान सागर जिले के उड़िया गांव के रहने वाले नीलेश प्रताप सिंह राजपूत के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि राजपूत ने 100 जैन मंदिरों में चोरी करने की कसम खाई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को यहां दूसरी लाइन स्थित जैन मंदिर के ताले तोड़कर चोरी के प्रयास की सूचना शनिवार सुबह करीब चार बजे मिली थी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने बाद में संदिग्ध नीलेश प्रताप सिंह राजपूत को इटारसी के बस स्टैंड से ताले तोड़ने के औजारों के साथ पकड़ा।’’

उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सागर जिले में एक जैन मंदिर के बाहर एक चबूतरे पर शराब पी रहा था, तब वर्ष 2013 में उसके खिलाफ मंदिर में चोरी का झूठा मामला दर्ज कर उसे फंसाया गया। इसके बाद उसने जैन समुदाय से बदला लेने के लिए 100 जैन मंदिरों में चोरी करने की कसम खाई।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने यह फैसला किया था कि मंदिरों में चोरी करने के बाद वह चोरी का पैसा गरीबों में बांट देगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पिछले चार सालों में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में कथित तौर पर 15 जैन मंदिरों में चोरी की है। आरोपी ने यह भी बताया कि एक जैन मंदिर में चोरी के मामले में उसे एक पखवाड़े पहले रहली (जिला सागर) जेल से रिहा किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, और विदिशा सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न जैन मंदिरों में चोरी के 12 मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग