लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोंकण रेलवे की एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:42 IST

Open in App

ठाणे, नौ जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे और पनवेल खंड में कोंकण रेलवे की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक गजेंद्र पाटिल ने कहा कि ठाणे रेलवे पुलिस की अपराध शाखा ने केरल निवासी निखिल कुमार नारायण केपी को कोंकण रेलवे पर लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के पर्स, बैग और मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी की कई घटनाओं की जांच शुरू की थी और सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 2.01 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं