लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-बेंगलुरु ट्रेन में बम की अफवाह फैलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:33 IST

Open in App

मथुरा, 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मंगलवार को कथित तौर पर रेलवे को फोन कर बेंगलुरू जाने वाली एक ट्रेन में बम रखे होने की सूचना दी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 12628 दिल्ली-कर्नाटक एक्सप्रेस को रात में मथुरा जंक्शन पर 25 मिनट के लिए रोका गया और उसकी पूरी जांच की गई। मथुरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बुधवार को कहा कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के इस बारे में पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं है, इसे गंतव्य के लिये रवाना किया गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी सत्यानंद ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर फोन किया क्योंकि वह अपने भाई के प्रति कैटरिंग स्टाफ के व्यवहार से नाखुश था।

एक अधिकारी ने कहा कि कॉल को रेलवे सुरक्षा बल नियंत्रण कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसने संबंधित टीमों को सूचना दी।

जीआरपी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि सत्यानंद अत्यधिक नशे में है, इसलिए उससे बाद में पूछताछ की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि उसे दिल्ली के अरुणा आसफ अली रोड पर एक रैन बसेरे से गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह