लाइव न्यूज़ :

कनॉट प्लेस में 10 मिनट के भीतर दो लोगों से फोन छीनने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी के व्यस्त कनॉट प्लेस में एक बाइक सवार व्यक्ति ने कथित तौर पर दो लोगों से मोबाइल फोन छीन लिया। दोनों घटनाएं 10 मिनट के अंतराल पर दो अलग-अलग जगह हुई।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने अर्पण क्राइस्ट नाम के 21 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया। वह इससे पहले भी 20 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और सनलाइट कालोनी पुलिस थाना ने उसे ‘खराब चरित्र वाला’ व्यक्ति घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि फोन छीनने की ये दोनों वारदात मंगलवार को हुई और आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई और बाद में तकनीकी निगरानी के जरिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि कनॉट प्लेस में छिनैती की दो घटनाओं को अंजाम देने से पहले आरोपी ने दक्षिणपूर्वी दिल्ली की अमर कालोनी में सुबह में लोगों से फोन छीने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र