लाइव न्यूज़ :

शाहदरा में सीआरपीएफ कांस्टेबल का मोबाइल फोन छीनने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली के शाहदरा में सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी आरोपी अभिषेक मान इससे पहले शहर के आनंद विहार और वेलकम इलाके में इस तरह की तीन घटनाओं में शामिल रहा है। वह अक्टूबर 2020 से जमानत पर बाहर था।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार मान ने शाहदरा फ्लाईओवर के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान का मोबाइल फोन छीन लिया, जिनकी पहचान कांस्टेबल किरण कुमार के रूप में हुई है।

इस बीच, गश्ती ड्यूटी पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) बलबीर ने इस घटना को देखा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई ने कुमार के साथ अपने दोपहिया वाहन से मोबाइल छीनने वाले का पीछा किया और 250 मीटर तक उसका पीछा किया, जिसके बाद उन्होंने मान को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से सीआरपीएफ कांस्टेबल का छीना गया मोबाइल फोन और एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसे उसने कुमार को निशाना बनाने से कुछ मिनट पहले वेलकम इलाके से लूटा था।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मान ने पुलिस को बताया कि उसने शराब की लत को पूरा करने के लिए यह अपराध किया और अपराध के लिए अपने पिता की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने बताया कि वे उसके दोस्त जतिन की तलाश कर रहे हैं, जो 26 जून को मोबाइल लूट की एक घटना में उसके साथ शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव