महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 13:49 IST2021-09-30T13:49:19+5:302021-09-30T13:49:19+5:30

Man arrested for smuggling fake notes from Maharashtra | महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

जबलपुर, 30 सितंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

मझोली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी अरविंद बर्मन को जबलपुर जिले मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर नयागांव से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 10,300 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट 200 और 500 रुपए के हैं।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे महाराष्ट्र के नागपुर से नकली नोट मिले थे। आरोपी ने बताया कि वह अर्जुन नामक व्यक्ति के साथ नागपुर गया था, वहां उसे 40 हजार रुपये असली नोट देकर नकली नोट मिले थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में 40 हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man arrested for smuggling fake notes from Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे