लाइव न्यूज़ :

बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 जुलाई पुलिस ने साढ़े तीन साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता ने चार जुलाई को शिकायत दर्ज करायी थी कि दमाईगुडा स्थित उनके घर के पास से दुकान जाते वक्त बच्ची का अपहरण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बच्ची अगले दिन पानी की टंकी के पास बेहोशी की हालत में मिली। उन्होंने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां मेडिकल जांच में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि दोषी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था और नौ जुलाई को एक स्थानीय महिला से सूचना मिली थी कि उसकी दुकान पर आए एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत व्यवहार किया था।

महिला के शोर मचाने पर व्यक्ति वहां से फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से व्यक्ति की पहचान कर उसे स्थानीय जंगल वाले इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा, पूछताछ के दौरान ओडिशा के रहने वाले इस 40 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि उसने चार जुलाई को साढ़े तीन साल की एक बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और नौ जुलाई को किराना दुकान से एक बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसबीच, बच्चियों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मल्कानगिरि में विरोध प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी