महिला का अश्लील वीडियो बना कर यौन शोषण करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:12 IST2021-03-06T23:12:31+5:302021-03-06T23:12:31+5:30

महिला का अश्लील वीडियो बना कर यौन शोषण करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
जींद (हरियाणा), छह मार्च महिला थाना पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बना कर उसका यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने गत नौ फरवरी को पुलिस को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। लेकिन, पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लंबे समय से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था और रोहताश नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वीडियो गांव के ही सुनील नाम के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से बनाई थी। पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।