लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सचिवालय में बम रखे होने का धमकी भरा ईमेल भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:06 IST

Open in App

मुंबई, 22 जून स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला नहीं हो पाने से परेशान एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र सरकार को एक ईमेल भेज कर दावा किया कि राज्य सचिवालय में एक बम रखा हुआ है। जांच में यह जानकारी झूठी सूचना साबित हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को हुई, जिसके बाद 53 वर्षीय आरोपी शैलेश शिंदे को पुणे के घोरपडी इलाका स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि शिंदे अपने बच्चे का एक स्कूल में दाखिला नहीं हो पाने से परेशान था और उसने उस स्कूल के बारे में शिकायत करते हुए कुछ ईमेल मंत्रालय (राज्य सचिवालय) स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे इसका कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने राज्य गृह विभाग के ईमेल पते पर एक संदेश भेजा और उसमें इस बात का जिक्र किया कि मंत्रालय में एक बम रखा हुआ है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद बम खोजी एवं निस्तारण दस्ता सचिवालय पहुंचा तथा तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि ईमेल पुणे से भेजा गया था, जिसके बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के सिलसिले में मरीन ड्राइव पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए