लाइव न्यूज़ :

नाश्ते के 20 रुपये मांगने पर दुकानदार से मार-पीट और लूट-पाट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली पुलिस ने खाने-पीने की चीजें ठेले पर बेचने वाले एक शख्स के साथ मार-पीट और लूट-पाट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ठेले वाले ने एक प्लेट नाश्ते के लिए उस व्यक्ति से 20 रुपये मांगे थे।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के जामिया नगर में नौ जनवरी को यह घटना घटी। आरोपी की पहचान फिरोज खान (26) के रूप में हुई है, जो हाजी कॉलोनी में रहता है। फिरोज पहले भी लूट-पाट एवं चोरी समेत आठ मामलों मे संलिप्त रहा है ।

सुभाष गुप्ता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि फिरोज नौ जनवरी को उनके पास आया और एक प्लेट चिली पोटैटो का आर्डर दिया, खाने के बाद जब उसने उससे 20 रुपये मांगे तब फिरोज नाराज हो गया और उसे गालियां देने लगा।

गुप्ता के अनुसार जब उसने विरोध किया तब फिरोज ने उसके साथ मार-पीट की और ठेले से 1500 रुपये नकद एवं आधार कार्ड लेकर भाग गया। घायल गुप्ता को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्ण) आर पी मीणा ने बताया कि जामिया नगर थाने में भादंसं की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मीणा ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और उसके पास काम नहीं था। उसने रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जल्द पैसे बनाने के लिए यह अपराध किया।’’

अधिकारी के अनुसार, आरोपी के पास से लूटी गई रकम और आधार कार्ड बरामद किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया