राजस्थान में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:37 IST2021-06-03T16:37:24+5:302021-06-03T16:37:24+5:30

Man arrested for raping minor girl in Rajasthan | राजस्थान में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्थान में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

कोटा (राजस्थान) , तीन जून राजस्थान के कोटा में एक व्यक्ति को 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की गर्भवती हो गई थी और उसने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया जिसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बूंदी जिले के केशवरायपाटन क्षेत्र के निवासी राकेश सैनी (30) को नाबालिग लड़की से कई बार बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता आरोपी की दूर की रिश्तेदार है।

थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि पिछले हफ्ते, लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसके पांच महीने से अधिक समय की गर्भवती होने का पता चला।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने तब अपने माता-पिता को बताया कि सैनी पिछले छह महीनों से उसके साथ बलात्कार कर रहा था और उसे इस मामले का खुलासा न करने की धमकी दी। इसके बाद, लड़की के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को नाबालिग लड़की ने समय से पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसकी दो दिन बाद कोटा के जे के लोन अस्पताल में मौत हो गई। लड़की का अब भी इलाज चल रहा है और बृहस्पतिवार को शाम में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सैनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है।

पालीवाल ने कहा कि सैनी को बृहस्पतिवार सुबह एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man arrested for raping minor girl in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे