लाइव न्यूज़ :

सूरत में ड्रग लैब स्थापित करने के वास्ते उपकरण उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:17 IST

Open in App

सूरत, 16 नवंबर गुजरात के सूरत शहर में एक व्यसनकर्ता को प्रतिबंधित ड्रग मेथामेफटामाइन (मेठ) के उत्पादन के वास्ते लैब लगाने के लिए उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक फैजल पटेल ने जैमिन सावनी को मेठ बनाने वाली प्रयोगशाला (लैब)लगाने के लिए कथित रूप से बीकर, स्टोव, ग्लास कनेक्टर तथा तरल मेथेनॉल जैसा कुछ कच्चा माल उपलब्ध कराया था।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूरत के सरथाना इलाके में सावनी के कार्यालय में मेठ बनाने की एक प्रयोगशाला को नष्ट कर उसे (सावनी को) गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक तस्कर पटेल और सावनी ने साझेदारी में काम करने का फैसला किया था जिसके बाद पटेल ने अपने उपकरण उसे देने का फैसला किया।

पुलिस के अनुसार पटेल और सावनी ने मादक पदार्थ बेचकर पैसा कमाने के लिए मिलकर ड्रग बनाने का फैसला किया था। पुलिस राजस्थान के प्रवीण बिश्नोई से मिली सूचना के आधार पर सावनी के कार्यालय में ड्रग बनाने वाली कार्यालय तक पहुंची थी। यहां राजस्थान के जालौर का प्रवीण बिश्नोई मेठ के साथ पकड़ा गया था।

पुलिस के अनुसार सावनी ने पैसे कमाने के लिए यूट्यूब वीडियो देखकर ड्रग बनाने की कुछ तकनीकें सीखीं और अपने कार्यालय में छोटी प्रयोगशाला लगाने का फैसला किया। उसे इस काम में राजस्थान के ड्रग डीलरों ने सहयोग पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग