लाइव न्यूज़ :

पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:03 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 27 जून जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी और बच्चों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि खखरेरू थाना के पुरमई गांव की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति विजय सोनकर बच्चों और उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है।

एएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर खखरेरू थाना पुलिस ने पेशे से ट्रक चालक विजय सोनकर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में विजय ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक मुस्लिम दोस्त के साथ ट्रक चलाता है और दोस्त से प्रभावित होकर उसने हिन्दू धर्म त्याग कर मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया है।

कुमार ने कहा, "आरोपी विजय ने अपनी पत्नी और बच्चों पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाना स्वीकार किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस