लाइव न्यूज़ :

देसी कट्टा रखने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:34 IST

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई मुंबई पुलिस ने यहां के सांताक्रूज़ इलाके से 31 वर्षीय व्यक्ति के पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस कथित रूप से बरामद किए हैं और उसे अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी मोहसिन मंसूरी को मंगलवार को सांताक्रूज (पूर्व) में दिनकर पटेल गार्डन के पास से गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली थी कि माटुंगा निवासी मंसूरी हथियार लेकर गार्डन के पास आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर वहां पहुंचते ही उसे दबोच लिया।”

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान, मंसूरी ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले अपने एक सहयोगी से कट्टा खरीदा था, जिसकी बाद में कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गई। उसने कहा कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखा हुआ है और उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा