महाराष्ट्र में सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने को लेकर आपत्ति जताने पर व्यक्ति की हत्या, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:50 IST2021-01-03T17:50:33+5:302021-01-03T17:50:33+5:30

Man arrested for objecting to urination in a public place in Maharashtra, four arrested | महाराष्ट्र में सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने को लेकर आपत्ति जताने पर व्यक्ति की हत्या, चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र में सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने को लेकर आपत्ति जताने पर व्यक्ति की हत्या, चार गिरफ्तार

ठाणे, तीन जनवरी सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने को लेकर आपत्ति जताने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सचिन पाटिल (35) को सड़क पर गंभीर रूप से घायल पाया गया, जिसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी आकाश गायकवाड़ (20) का उसे सार्वजनिक स्थल पर पेशाब नहीं करने की हिदायत देने वाले पाटिल के साथ झगड़ा हुआ था। यह घटना साठे नगर में हुई थी। गायकवाड़ और उसके तीन दोस्तों ने बाद में पाटिल को पीटा और उसे सड़क पर छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जब वे साठे नगर से भागने की कोशिश कर रहे थे। उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है और उन्हें पांच जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man arrested for objecting to urination in a public place in Maharashtra, four arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे