लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर में फर्जी पैन कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 6, 2021 13:21 IST

Open in App

पालघर, छह नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वालिव में एक व्यक्ति को कथित तौर पर फर्जी पैन कार्ड बनाने का कारोबार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सत्य प्रकाश हीरालाल मौर्य (29) को बृहस्पतिवार को सतीवली गांव में उसके फोटो स्टूडियो पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके स्टूडियो से 18 फर्जी स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड बरामद किए गए।

मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने एक खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

पुलिस को पता चला कि आरोपी सत्य प्रकाश एक हजार रुपये लेकर फर्जी पैन कार्ड बनाने का काम करता था। पुलिस ने प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के फोटो स्टूडियो पर छापेमारी की और वहां से फर्जी पैन कार्ड के अलावा एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और लैमिनेशन की एक मशीन बरामद की गयी।

सत्य प्रकाश के खिलाफ वालिव पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465 और 467 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित