लाइव न्यूज़ :

खुद को सेना का अधिकारी बताकर महिलाओं को झांसे में फंसाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली में खुद को सेना का एक अधिकारी बताकर सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने झांसे में फंसाने के आरोप में एक 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दिलीप कुमार, मोहन गार्डन के सैनिक एनक्लेव का रहने वाला है और एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। पुलिस ने आरोपी दिलीप को शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे ग्रेटर कैलाश-1 में अर्चना रेड लाइट के नजदीक गिरफ्तार किया। उस समय वह एक महिला से मिलने आया था।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘वह सेना की वर्दी में था। उसके पास से सेना का एक फर्जी पहचान पत्र और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।’’ आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह महिलाओं को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया पर खुद को सेना का कैप्टन शेखर बताता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दिलीप सेना से काफी प्रभावित था और उसे लगता था कि वह वर्दी पहनकर लोगों से जुड़ सकता है। वह पिछले करीब चार महीने से ऐसा कर रहा था। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक आरोपी दिलीप के मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि वह कई व्हाट्स ऐप ग्रुप का सदस्य था और उसने कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों पर वीडियो कॉल भी की थी। उसके विदेशी संपर्क की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे