लाइव न्यूज़ :

गुजरात के वडोदरा में पत्नी और छह साल की बेटी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 अक्टूबर गुजरात के वडोदरा जिले में वैवाहिक विवाद और एकतरफा प्यार में व्यक्ति ने पत्नी और छह साल की बेटी की कथित रूप से हत्या कर दी । इसके लिए पति ने इंटरनेट पर जहर देकर मारने के तरीके भी 'सर्च' किए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त एल जाला ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तेजस पटेल को कथित रूप से पत्नी शोभना (36) और बेटी काव्या की दस अक्टूबर को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है ।

अधिकारी ने बताया कि सामा इलाके में अपनी ससुराल में रहने वाले पटेल ने 11 अक्टूबर की तड़के अपने साले को बताया कि शोभना और काव्या किसी कारण वश अचेत हो गयी है।

उन्होने बताया कि पटेल और परिवार के अन्य सदस्यों ने शोभना और काव्या को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

जाला ने बताया कि पोस्टमार्टम में महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए और चिकित्सकों ने उनके पेट में विषाक्त पदार्थ भी पाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने पटेल के आवास की तलाशी ली तो बहुमंजिला इमारत की छत पर चूहे मारने का पदार्थ मिला।

उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चली लंबी जांच में पुलिस ने पाया कि पटेल ने हाल ही में इंटरनेट पर ''चूहे मारने का जहर'', ''जहर से किस तरह मारे'', ''मौत किस तरह दें'', ''तकिये का इस्तेमाल कर किस तरह मारे'' 'सर्च' किया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद की गई पूछताछ में पटेल ने स्वीकार किया कि 10 अक्टूबर की रात को उसने पत्नी और बेटी को मारने के लिए खाने में चूहे वाला जहर मिला दिया था। अधिकारी के अनुसार पटेल ने पूछताछ में कबूला कि दोनों के जिंदा होने का पता चलने पर उसने पत्नी का हाथों से गला घोंटा और तकिये का इस्तेमाल कर बेटी का दम घोट दिया।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पटेल ने वैवाहिक विवाद में पत्नी और बेटी की हत्या की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?