लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ नागरिक की हत्या के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 11, 2021 19:50 IST

Open in App

ठाणे, 11 सितंबर नवी मुंबई पुलिस ने एक वरिष्ठ नागरिक की मौत के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पीड़ित का शव पिछले सप्ताह उल्वे इलाके के पोखर से बरामद हुआ था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने श्यामकांत नाइक (80) की कथित तौर पर हत्या करने और शव को पोखर में फेंकने के मामले में दुकानदार मोहनलाल गनाराम चौधरी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि चार सितंबर को उल्वे के सेक्टर-19 में पुलिस ने एक पोखर में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया। शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि पीड़ित की नाइलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई और शव को पोखर में फेंक दिया गया। इलाके में लापता लोगों का रिकॉर्ड और मृतक के शरीर पर मिली ‘राखी’ के आधार पर शव की पहचान की गई। नाइक 29 अगस्त से लापता थे।

जांच के दौरान पुलिस ने चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि नाइक ने उसकी पत्नी को गलत निगाह से देखा था इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां