लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुंडका इलाके में अपनी मां की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली के मुंडका इलाके में कथित तौर पर अपनी मां की हत्या करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 34 वर्षीय संदीप नामक आरोपी सात दिन से फरार था।

उन्होंने कहा कि कथित तौर पर एक सितंबर को संदीप और उसकी मां के बीच कहासुनी हुई जिसके दौरान उसने उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह भागता फिर रहा था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी पहले वाहन चालक का काम करता था लेकिन कुछ दिनों से बेरोजगार था। उसे शराब की लत लग गई थी जिसके कारण 55 वर्षीय उसकी मां रोशनी परेशान रहती थी।

अधिकारी ने कहा कि घटना की रात को संदीप की मां और उसके बीच बहस हुई जिसके बाद आरोपी ने नियंत्रण खो दिया और मां पर गोली चला दी जो उनके गले को चीरते हुए निकल गई। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, “सौ से ज्यादा जगहों पर छापेमारी, 150 सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और 400 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद संदीप को सात सितंबर को गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस ने कहा कि संदीप की 2013 में ऋतु नामक महिला से शादी हुई थी और उनकी पांच साल की बेटी भी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही संबंध बिगड़ गए और ऋतु अपने माता पिता के साथ रहने चली गई जबकि बच्ची संदीप और उसकी मां के साथ रहती थी।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि चालक के तौर पर संदीप की नौकरी जाने के बाद वह शराब का आदी हो गया था जिसे लेकर आए दिन उसकी मां के साथ बहस होती थी।

अधिकारी ने कहा कि संदीप ने भागने से पहले अपना फोन छोड़ दिया था ताकि उसकी स्थिति का पता न चल सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो देसी हथियार, एक डमी पिस्तौल, 13 कारतूस बरामद किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos