लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी दिल्ली में सुपारी लेकर सीमा शुल्क निकासी एजेंसी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सुपारी लेकर हत्या करने के आरोप में पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर से 40 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दिचांव कलां के निवासी मुख्य आरोपी साहूकार मनोज ने सीमा शुल्क निकासी एजेंट के तौर पर काम करने वाले 38 वर्षीय गौतम कोहली की हत्या के लिये मुकेश चोपड़ा को पैसे दिये, जो अशोक नगर का रहने वाला है।

पुलिस ने कहा कि पता चला है कि पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन का निवासी कोहली वित्तीय संकट में फंसा हुआ था और उसने साहूकार से 20 प्रतिशत ब्याज दर पर 25 लाख रुपये उधार लिए थे।

उन्होंने बताया कि जब कोहली उधार राशि वापस करने में विफल रहा, तो मनोज ने शुरू में धमकी दी। बाद में उसे मारने की योजना बनाई और पीड़ित की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए मुकेश को काम पर रखा। बाद में पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत जिले में कोहली का शव मिला, जिसपर गोलियों के निशान थे।

पुलिस के अनुसार कोहली के पिता ने 30 जुलाई को सुभाष नगर पुलिस चौकी में सूचना दी थी कि सोनीपत पुलिस को खरखौदा-बहादुरगढ़ मुख्य सड़क के किनारे उनके बेटे का शव मिला है।

उन्होंने कहा कि सोनीपत में खरखोदा के पास किसी ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और शव पर छह गोलियों के निशान मिले।

पुलिस ने बताया कि कोहली के पिता ने आखिरी बार 29 जुलाई को रात 8.13 बजे उससे मोबाइल फोन पर बात की थी जबकि उसकी पत्नी ने रात करीब साढ़े आठ बजे उससे से बात की थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्वीजा गोयल ने कहा कि जब परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि कोहली कर्ज में था और उसने मनोज से पैसे उधार लिए थे।

गोयल ने कहा कि वह कर्ज चुकाने में असमर्थ था इसलिए विवाद पैदा हो गया और मनोज उसे लगातार धमका रहा था।

उन्होंने कहा, “मनोज का मोबाइल नंबर घटना के बाद से बंद पाया गया। जांच में पता चला कि कोहली को आखिरी बार सिंह चिकन कॉर्नर, जेल रोड, हरि नगर में देखा गया था, जहां वह नियमित रूप से आता-जाता था और वह रात 10.15 बजे वहां से चला गया था। तकनीकी निगरानी से पता चला कि मनोज भी रात साढ़े दस बजे तक उसी रेस्टोरेंट के पास मौजूद था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी मुकेश मनोज के नियमित संपर्क में था और सीसीटीवी विश्लेषण व जांच में पता चला कि मुकेश भी 29 जुलाई को उसी रेस्तरां में मौजूद था।

डीसीपी ने कहा, “पूछताछ के दौरान, मुकेश ने खुलासा किया कि उसे मनोज ने कोहली की आवाजाही के बारे में जानकारी देने के लिए काम पर रखा था और उसे इस काम के लिए नकद भुगतान किया गया था। उसने 10 दिन तक कोहली की आवाजाही पर नजर रखी और मनोज को सारी जानकारी दी।”

उन्होंने बताया, “29 जुलाई की रात करीब सवा दस बजे, जब कोहली सिंह चिकन कॉर्नर के बाहर निकलकर एक ऑटो-रिक्शा में सवार हुआ, तो मुकेश ने एक अन्य सहयोगी के साथ तुरंत यह सूचना मनोज को दी, जो तीन अन्य सहयोगियों के साथ वहां मौजूद था और सभी ने दो अलग-अलग दुपहिया वाहनों पर उसका पीछा करना शुरू कर दिया।''

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कुछ दूरी पर, उन्होंने उसे ऑटो-रिक्शा में दबोच लिया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और फिर सोनीपत में उसकी हत्या कर दी।''

मनोज समेत बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जिन पर नजफगढ़ थाने में हत्या व हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल