लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रियासी में भाई की हत्या करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:48 IST

Open in App

जम्मू, सात सितंबर जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में अपने भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोटे सहरी पुलिस चौकी पर सूचना मिली थी कि सरही के एक निवासी चमेल सिंह की उसके भाई लहर सिंह ने रविवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि रियासी पुलिस थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी लहर सिंह अपराध करने के बाद घटनास्थल से भाग गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष दल बनाये गए थे और कई जगहों पर छापे मारे गए। पुलिस ने कहा कि लहर सिंह ने 2005 में अपने एक रिश्तेदार बंसी लाल की हत्या कर दी थी और इसके लिए उसे आठ साल की सजा भी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos