लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा विनिमय के बहाने ट्रैवल ऑपरेटर को ठगने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 16, 2021 11:22 IST

Open in App

ठाणे, 16 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने भारतीय मुद्रा के बदले सऊदी रियाल देने का वादा करते हुए एक ट्रैवल ऑपरेटर से दो लाख रुपये ठगने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ट्रैवल ऑपरेटर ने पुलिस से शिकायत की कि एक परिचित और एक अन्य व्यक्ति ने मंगलवार को उससे संपर्क किया और कथित तौर पर उससे दो लाख रुपये ले लिए।

ठाणे पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक उन्होंने न तो ट्रैवल ऑपरेटर को बदले में रियाल दिए और न ही पैसे वापस किए और उसके फोन का भी जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञप्ति के मुताबिक कलवा पुलिस ने बाद में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके तथा एक अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह