लाइव न्यूज़ :

महिला की आवाज में फोन कर दुकानदारों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 15:46 IST

Open in App

ठाणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा से पुलिस ने 44 साल के एक व्यक्ति को कथित रूप से महिला की आवाज में फोन कर कुछ दुकानदारों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि उसकी पहचान मनीष शशिकांत आम्बेडकर के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने आम्बेडकर के साथी एंथनी थयप्पा जंगली (37) को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुरेश मेंग्दे ने बताया कि अम्बेडकर महिला चिकित्सक बनकर दवा दुकानदारों को दवाईयों का तथा सर्राफा दुकानदारों को आभूषणों का आर्डर देता था ।

उन्होंने बताया कि आरोपी दुकानदारों से कहता कि वह किसी को दुकान से भेज दे क्योंकि उसे दवाएं अथवा चूड़ियां खरीदनी है । उन्होंने बताया कि जब दुकान से कोई व्यक्ति बताये गये स्थान पर पहुंचता तो आरोपी उससे संपर्क कर बताता कि महिला डॉक्टर ने उसे भेजा है । इसके बाद वह उस व्यक्ति को दो हजार रुपये के नकली नोट देता ।

पुलिस को नवी मुंबई इलाके से इस तरह की कई शिकायतें मिली जिसके बाद उन्होंने मामले की पड़ताल की और आरोपी पकड़ा गया ।

उन्होने बताया कि आरोपी ने महाराष्ट्र के कई इलाकों के अलावा गुजरात में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है और उसके खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं ।

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक कार के अलावा अन्य चीजें बरामद की गयी है जिनकी कुल कीमत पांच लाख रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos