लाइव न्यूज़ :

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 2.4 करोड़ रुपये ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 40 लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के कथित तौर पर सदस्य रहे 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ग्रेटर नोएडा का रहने वाला आरोपी मोहम्मद राघिब फिरोज मनोविज्ञान में स्नात्तकोत्तर डिग्री और पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा धारक है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरोह की सभी गतिविधियों का समन्वय करता था जिसमें ठगी के शिकार लोगों से पैसा इकठ्ठा करना, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण के संबंध में विभिन्न प्रपत्रों को भरने के अलावा आर्थिक अपराध को अंजाम देने के लिए अन्य कार्य शामिल थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोग -ब्रज किशोर और सचिन कुमार- को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी के इच्छुक 40 लोगों से 2.44 करोड़ रुपये तक की ठगी की है। ज्यादातर पीड़ित आगरा, हाथरस और पटना के आस-पास के गांवों के गरीब परिवारों के हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक खुद को आईएएस अधिकारी बताता था और पीड़ितों से रेलवे बोर्ड में अच्छे परिचय और संपर्क के बारे में झूठ बोलता था, जबकि अन्य ने उनके लिए फर्जी नौकरी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) आर के सिंह के मुताबिक फर्जी नियुक्ति एवं प्रशिक्षण पत्र भी जारी किए गए, उनका विश्वास जीतने के लिए देहरादून में फर्जी मेडिकल जांच करायी गयी और तीन माह का नौकरी प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?