लाइव न्यूज़ :

खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर दो लाख रुपये की मांग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:24 IST

Open in App

कोलकाता, 27 जुलाई कोलकाता में खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में कार्यरत आईपीएस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग के उपद्रवी रोधी सेक्शन ने फर्जी आईपीएस अधिकारी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक सिक्योरिटी गार्ड है। इनकी गिरफ्तारी शहर के बेलघरिया इलाके से सोमवार देर रात हुई।

अधिकारी ने बताया कि एक वाहन को भी ज़ब्त किया गया। उस पर नीली बत्ती के साथ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले झंडे जैसा प्रतीत होने वाला एक फर्जी झंडा भी लगा था।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी खुद को एनआईए में तैनात आईपीएस अधिकारी बताते हुए शिकायतकर्ता से गिरफ़्तारी से बचने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। हमने उसे गिरफ्तार कर तीनों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला वाहन भी ज़ब्त कर लिया। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि आरोपी ने आईपीएस अधिकारी बता अन्य लोगों से भी तो ठगी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos