लाइव न्यूज़ :

महिला का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून महिला का कथित फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने और आपत्तिजनक तस्वीर उस पर साझा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के 27 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नजीम के रूप में की गयी है और वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है । उन्होंने बताया कि पहले वह राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में रहता था और बाद में तेलंगाना चला गया जहां वह सैलून में काम करता है। उन्होंने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ रोहिणी में रहती है।

पुलिस ने बताया कि महिला का बड़ा भाई हाल ही में उसके फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को देखा और अमन विहार पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी ।

उन्होंने बताया कि महिला के भाई ने इसके लिये नजीम पर आरोप लगाया, जो पहले रोहिणी में उनके घर के पास ही रहता था । पुलिस के अनुसार भाई ने आरोप लगाया कि उसने उसकी बहन से पहले दोस्ती की और फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना कर उस पर आपत्तिजनक तस्वीरें डालीं ।

शिकायत के अनुसार, जब उसने अपनी बहन से इस बारे में पूछताछ की तो उसने उसे बताया कि नजीम ने ये तस्वीरें कुछ साल पहले ली थी, जब वह 14 साल की थीा ।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हैदराबाद के आस पास रहता है। उन्होंने बताया कि एक पुलिस टीम वहां भेजी गयी और हैदराबाद से 150 किलोमीटर दूर तंदूर शहर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया ।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो