लाइव न्यूज़ :

एनआरआई बन तलाकशुदा महिलाओं के साथ ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रवासी भारतीय (एनआरआई) बनकर तलाकशुदा महिलाओं को शादी करने और वीजा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पुरूषोत्तम शर्मा के रूप में की गयी है । वह पंजाब का रहने वाला है । शर्मा और रोहिणी में रहने वाले उसके साथी कुलदीप सिंह ने अब तक 50 से अधिक महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की ।

उन्होंने बताया कि यह मामला सितंबर में प्रकाश में आया था, जब पश्चिम विहार की रहने वाली एक महिला ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस थाने से आरोपी के खिलाफ संपर्क किया।

पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा)संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच की और अमृतसर में शर्मा का पता लगाया तथ 21 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि शर्मा तीन बार शादी कर चुका है और उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद कई अन्य पीड़िता भी सामने आईं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया