लाइव न्यूज़ :

ठगी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:31 IST

Open in App

नोएडा, 23 दिसंबर पुलिस ने सेक्टर 76 स्थित एक सोसाइटी में छापा मारकर एक व्यक्ति को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के नागौर जनपद की पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 76 स्थित एक सोसाइटी में छापा मारकर साहिल बेरी पुत्र रंजन वेरी निवासी अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि इस व्यक्ति ने राजस्थान के नागौर जिले में रहने वाले हरिराम चौधरी से जीवन बीमा कराने के नाम पर एक करोड़ 61 लाख रुपये की ठगी की और वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति पर कई अन्य व्यक्तियों से भी ठगी करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि साहिल ठगी की राशि से नोएडा में फ्लैट खरीदने आया था। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 18 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात बरामद किये हैं।

सिंह ने बताया कि जनपद नागौर (राजस्थान) की थाना सदर पुलिस बीती रात को नोएडा आयी और नोएडा पुलिस के सहयोग से सेक्टर 76 स्थित एक सोसाइटी में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से साहिल को गिरफ्तार किया जो अपनी पत्नी के मित्र के यहां रुका हुआ था।

जनपद नागौर के थाना सदर के निरीक्षक तिलोक सिंह वर्मा ने बताया कि ठगी के मामले में फरार चल रहे, साहिल बेरी की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम काफी दिनों से प्रयासरत थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से यह दिल्ली के एक एटीएम से रुपये निकाल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब सर्विलांस विधि से जांच की तो पता चला कि यह नोएडा के सेक्टर 76 में रह रहा है जिसके बाद पुलिस ने यहां छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग