लाइव न्यूज़ :

विधायक को फर्जी आपत्तिजनक वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने वाला व्यक्ति राजस्थान से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:23 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर एक विधायक का फर्जी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में साइबर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के भरतपुर निवासी मौसमुद्दीन दीन मोहम्मद खान (33) ने खुद को महिला बताते हुए 19 से 23 अक्टूबर के बीच फेसबुक के जरिये विधायक से संपर्क कर मदद मांगी और फिर पीड़ित को एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल में शामिल होने के लिए कहा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तकनीक की मदद से खान ने इस वीडियो कॉल के दौरान मिले पीड़ित के वीडियो और तस्वीरों में बदलाव कर दिया और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ऐसा नहीं करने पर पैसे की मांग की। पीड़ित ने साइबर पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और आईटी अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत जबरन वसूली और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया।’’

उन्होंने कहा कि खान को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके दो सहयोगी मामले में वांछित हैं। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि समूह द्वारा इस तरह से कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच