लाइव न्यूज़ :

मध्य दिल्ली में व्यक्ति की पिटाई करने के आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक व्यक्ति की कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि सोमवार रात करीब साढे दस बजे पुलिस को रंजीत नगर में झगड़े की सूचना मिली। पीड़ित की पहचान नौशाद अली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अली का स्कूटर सड़क पर खड़ा था। आरोपी अपनी कार से जा रहे थे और जब उन्हें रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने स्कूटर को बगल से धक्का देने का प्रयास किया। इसबीच, दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी और उन्होंने अली की कथित रूप से पिटाई कर दी।

घटना के कथित वीडियो में तीन लोग सड़क पर अली की पिटाई करते दिख रहे हैं। बाद में उन्होंने अली को घसीटा जिससे वह नीचे गिर गया और आरोपियों ने कथित रूप से पत्थर से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी रिश्तेदार हैं और उन्हें मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी मिली और उसका बयान दर्ज करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहा है। बाद में पुलिस के रोजनामचे में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह