लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हत्या के प्रयास में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को विवाद को लेकर एक अन्य व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि भलस्वा डेयरी क्षेत्र के जेजे कॉलोनी निवासी आरोपी समीर ने तब हिरासत से भागने की कोशिश की जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए ले गई थी।

पुलिस ने बताया कि भलस्वा डेयरी थाने को शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को गोलीबारी के संबंध में पीसीआर कॉल आयी थी। पुलिस के अनुसार यह पता चला कि समीर शिकायतकर्ता सैदुल को गोली मारना चाहता था, लेकिन चूक गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समीर को रविवार शाम गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि समीर ने पुलिस को बताया कि उसने विजय चौक और भलस्वा डेयरी गुरुद्वारे के बीच जंगल में हथियार छिपाया था।

पुलिस ने कहा कि रात में, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और दो कांस्टेबल अरुण और विश्राम, आरोपी को उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस ने कहा कि जंगल में एक झाड़ी से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि रास्ते में समीर ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर टीम पर गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिसकर्मियों ने चेतावनी में एक गोली चलाई और उसे रुकने के लिए कहा लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। बाद में, पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि समीर 22 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे