लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली पुलिस ने एक कांस्टेबल पर कथित तौर पर हमला करने और एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलाने के आरोप में नरेला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के पास से एक पिस्तौल, चार गोलियां और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। गत सप्ताह बृहस्पतिवार को, जहांगीरपुरी पुलिस थाने के बीट कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात थे, जब दो व्यक्ति उन्हें गालियां देने लगे। अमरदीप ने उन्हें रोका और अपशब्द नहीं बोलने को कहा।

पुलिस ने बताया कि प्रमोद उर्फ मुल्ला नामक एक आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली और अमरदीप के सीने पर तान कर ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली चली नहीं। इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने कांस्टेबल को पीटना शुरू कर दिया और उसका बटुआ लेकर भाग गए। बाद में उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के बाहर गोली चलाई और भाग निकले।

पुलिस ने अमरदीप की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्रमोद को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) ब्रजेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें प्रमोद घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। प्रमोद को भी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि प्रमोद स्वरूप नगर का निवासी है और लूटपाट, हत्या के प्रयास तथा अन्य कई वारदात में शामिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र