लाइव न्यूज़ :

बूंदी में ट्रेन के सामने कूदकर पुरुष और महिला ने दी जान

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:36 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 19 अक्टूबर राजस्थान के बूंदी जिले में केशोराय पाटन स्टेशन पर ट्रेन के सामने कथित तौर पर कूदकर 32 वर्षीय एक व्यक्ति और 27 वर्षीय एक महिला ने जान दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतक के पास मिली एक डायरी से एक हस्तलिखित कागज मिला है, जिसमें लिखा है कि आत्महत्या करने का निर्णय उन दोनों का है और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।

पुलिस ने बताया कि मृतक राजस्थान के करौली जिले के निवासी थे। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस को पटरी पर दोनों का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसे केशोराय पाटन कस्बे के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया और परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

केशोराय पाटन के थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मंगलवार अपराह्न एक बजकर 50 मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि ऐसा दावा है कि मृत व्यक्ति दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में सरकारी कर्मचारी था, जबकि महिला एक सरकारी विद्यालय की शिक्षिका थी। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिवार के सदस्यों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू