लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी के दरबार में MLA के खिलाफ लेकर पहुंचा था शिकायत, लौटकर आया तो फूट-फूटकर रोने लगा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2018 15:10 IST

लखनऊ के रहने वाले आयुष सिंघल सीएम योगी से विधायक अमनमणि के खिलाफ 22.2 बीघा जमीन कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने उसकी समस्या को नहीं सुना और शिकायत से जुड़ी फाइल फेंक दिया। 

Open in App

लखनऊ, 4 अप्रैलः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की समस्या और पीड़ा सुनने के लिए जनता दरबार लगाते हैं, लेकिन जब उसी दरबार से किसी फरियादी को धक्का मारकर बाहर निकाल दिया जाये तो केवल भरोसा टूटने के सिवाय कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया जब सीएम आदित्यनाथ अपने गृह जिले में आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए दरबार लगाया था। 

इस दौरान आरोप लगाया गया कि सीएम योगी ने शिकायत लेकर आए एक व्यापारी को दरबार से धक्का मारकर भगा दिया। इतना ही नहीं बल्कि शिकायत से जुड़ी फाइल को भी बाहर फेंक दिया और कहा कि तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता है। इसके बाद जनता दरबार से बाहर आया व्यापारी फूट-फूटकर रोने लगा।  

मिली जानकारी के मुताबित, लखनऊ के रहने वाले आयुष सिंघल सीएम योगी से विधायक अमनमणि के खिलाफ 22.2 बीघा जमीन कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने उसकी समस्या को नहीं सुना और शिकायत से जुड़ी फाइल फेंक दिया। 

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह लखनऊ में सीएम योगी से मिल चुके हैं। उस समय उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन इस बार उन्होंने कहा है कि तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता है। उनके पास बहुत उम्मीद लेकर गया था, जिसे उन्होंने तोड़ दिया है। समाजवादी सरकार से उसको पहले ही कोई उम्मीद नहीं थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया