लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: 15 वर्षीय छात्रा के साथ दोस्त के भाई ने किया बलात्कार, वीडियो भी बनाया, आरोपी फरार

By उस्मान | Updated: October 11, 2021 13:03 IST

नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य लड़की के भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के साथ बलात्कार के आरोपी गिरफ्तारदलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामला दर्जयूपी में पिछले हफ्ते बलात्कार के कई मामले

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य लड़की के भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है, जब 15 वर्षीय लड़की अपनी ही कक्षा की एक छात्रा के घर गई थी। 

आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

युवती के साथ बलात्कार के आरोपी गिरफ्तारसहारनपुर जिले की सरसावा थाना पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसला कर उसे भगाने, उसके साथ मारपीट करने और उसका कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने रविवार को बताया कि गश्त के दौरान सरसावा थाने के प्रभारी धमेन्द्र सिंह बोन्सा और उनकी टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ा और पूछताछ के दौरान पता चला कि उसके खिलाफ बलात्कार सहित धाराओं में मामले दर्ज हैं। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम सरगथलवाला निवासी सचिन के रूप में हुई है। शर्मा ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  

दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मामला दर्जगौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर थाना पुलिस ने 55 वर्षीय दलित महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नोएडा की पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह वह खेत में घास काटने गई थी उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

उन्होंने बताया कि महिला को जेवर के एक अस्पताल में ले जाया गया था जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गांजा का नश करता है। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?