लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने वीडियो में चार लोगों पर ‘‘जय श्रीराम’’ का नारा लगाने के लिए पीटने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 00:03 IST

Open in App

गाजियाबाद, 14 जून सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति ने चार अज्ञात लोगों पर गाजियाबाद में सुनसान पड़े एक मकान में ले जाकर उसे ‘‘जय श्रीराम’’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने, पिटाई करने और दाढ़ी काटने का आरोप लगाया है।

हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि वह पांच जून को हुई इस कथित घटना में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है, लेकिन दो दिन बाद सात जून को पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के निवासी अब्दुल समद ने अपनी शिकायत में इस तरह के आरोप नहीं लगाए हैं जैसे कि वीडियो में लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस परवेश गुर्जर नाम के एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसने तांत्रिक के रूप में काम करनेवाले समद से ताबीज लिया था।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने समद को जांच में शामिल होने के लिए बार-बार बुलाया, लेकिन वह कभी पुलिस के पास वापस नहीं आया। उन्होंने कहा कि उसे सोमवार को भी बुलाया गया था, लेकिन वह अभी तक नहीं आया है।

इस बीच, वीडियो में अपनी कथित चोटों को दिखाते हुए समद ने आरोप लगाया है कि उसका गोकुलपुरी इलाके से उस समय अपहरण कर लिया गया था जब उसने गाजियाबाद में लोनी के लिए एक ऑटो लिया था।

समद ने वीडियो में दावा किया, ‘‘जब उसने ऑटोरिक्शा किराए पर लिया तो उसमें पहले से ही दो लोग थे, जबकि दो और लोग उसमें सवार हो गए। इन चारों ने अचानक ऑटो के अंदर उसपर हमला किया, उसके सिर को एक कपड़े से ढक दिया तथा उसकी पिटाई शुरू कर दी।’’

उसने दावा किया, ‘‘वे मुझे लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव के एक खेत में एक सुनसान घर में ले गए जहां उन्होंने मुझे ‘‘जय श्री राम’’ का नारा लगाने को कहा और पीटा।

समद ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने मुझे पाकिस्तान का जासूस बताते हुए मेरी दाढ़ी भी काट दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान