लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:31 IST

Open in App

नागपुर, 26 अक्टूबर नागपुर के देवलापार इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी शख्स ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रामटेक तहसील के निवासी बंदू उइके (55) को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। उस पर 25 वर्षीय महिला की मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘शिकायत के अनुसार उइके और पीड़िता 20 अगस्त को मवेशी चराने गए थे। इसके बाद उसने नवेगांव गांव के समीप जंगल में 25 वर्षीय महिला से कई बार दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो इसका गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो उसके परिजन को इसके बारे में पता चल गया।’’

अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद उइके ने सोमवार को जहर खाने की कोशिश की और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब