लाइव न्यूज़ :

ममता के भतीजे ने दल बदलने वालों को कोविड-19 के रोगी की तरह बताया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:36 IST

Open in App

डायमंड हार्बर(पश्चिम बंगाल), 27 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने हाल में भाजपा में शामिल होने वाले अपनी पार्टी के नेताओं को रविवार को कोविड-19 के रोगियों की तरह बताया जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल के साथ ‘‘धोखा’’ किया और इसे अंदर से ‘‘तबाह’’ कर रहे थे।

तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के प्रमुख ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग राजनीतिक पलटी मारकर भाजपा में शामिल हो गए ताकि सीबीआई और ईडी की परेशानी से बच सकें। वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं।

डायमंड हार्बर के सांसद ने अपने क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पार्टी में कुछ लोग कोविड-19 के रोगी की तरह हैं। हमने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी और उनकी पहचान की। इस तरह के वायरस से छुटकारा मिलने से हम खुश हैं जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी से छल किया और पिछले कुछ महीने से पार्टी को तबाह कर रहे थे।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 19 दिसंबर को मेदिनीपुर में रैली के दौरान राज्य के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी टीएमसी के पांच विधायकों सहित नौ विधायकों और पार्टी के एक सांसद के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अपने स्वार्थ के लिए टीएमसी छोड़ना चाहते हैं वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर आपमें साहस है तो अपनी पार्टी बनाईए जैसा ममता बनर्जी ने 1998 में किया था। वह भाजपा या माकपा में शामिल नहीं हुई थीं।’’

अधिकारी द्वारा बनर्जी को उगाही करने वाला बताने के जवाब में उन्होंने कहा कि उनका नाम नारद स्टिंग या अन्य घोटालों में नहीं आया है बल्कि आरोप लगाने वाले खुद आईने में देखना चाहिए।

अधिकारी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, ‘‘आपने उगाही करने वाले भाइपो (भतीजे) को हटाने का नारा दिया। नारद स्टिंग ऑपरेशन में किसका नाम आया? मैं न तो नारद स्टिंग या सारदा घोटाले में शामिल नहीं हूं। आपने राजनीतिक पलटी मार ली ताकि सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों से खुद को बचा सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप साबित कर दें कि मैं कभी भी उगाही जैसी गतिविधियों में संलिप्त था तो जनता की अदालत में किसी भी सजा को स्वीकार कर लूंगा। अगर आपमें ताकत है तो मेरे खिलाफ सीबीआई या ईडी को लगाएं।’’

टीएमसी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के कोयला और पशु तस्करी में संलिप्त होने के आरोपों पर बनर्जी ने कहा, ‘‘पशु तस्करी अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ है जिसकी रखवाली बीएसएफ करती है जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आता है। खदानों से कोयले की तस्करी रोकाना कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी है। दोनों भाजपा के अंतर्गत आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो