लाइव न्यूज़ :

ममता की चुनावी याचिका उच्च न्यायालय के नये न्यायाधीश को सौंपी गई

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:53 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जुलाई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की जीत को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष दायर याचिका न्यायमूर्ति शंपा सरकार की पीठ को सौंपी गई है। अदालत के सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि मामले को बुधवार को न्यायमूर्ति सरकार की अदालत में सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है।

न्यायमूर्ति कौशिक चंदा ने गत 7 जुलाई को नंदीग्राम से अधिकारी के चुनाव को चुनौती देने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था और जिस तरीके से इस सुनवाई से हटने की मांग की गई थी, उसके लिए ममता पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने मामले को न्यायमूर्ति सरकार की पीठ को सौंपा है।

अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से बनर्जी को 1,956 मतों से हराया था। न्यायमूर्ति चंदा ने बनर्जी की चुनाव याचिका पर सुनवाई से अलग होते हुए कहा था कि वह विवाद को जिंदा रखने की कोशिशों को विफल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

बनर्जी के वकीलों ने सुझाव दिया था कि न्यायमूर्ति चंदा को मामले से खुद को अलग कर लेना चाहिए क्योंकि वह न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ से जुड़े हुए थे और उच्च न्यायालय के समक्ष उस पार्टी की ओर से कई मामलों में वकील के तौर पर पेश हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos