लाइव न्यूज़ :

ममता का अहं बंगाल के विकास को बाधित कर रहा: कैलाश विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: June 19, 2019 22:26 IST

भाजपा नेता ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह जनता की सेवा करने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में कहीं अधिक रूचि ले रही हैं। वह उच्चतम न्यायालय, चुनाव आयोग, नीति आयोग, प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के आदेशों को स्वीकार नहीं कर रही हैं। वह इस तरह से बर्ताव कर रही हैं जैसे बंगाल भारत का हिस्सा नहीं हो बल्कि कोई अलग देश हो।

Open in App

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह अपने अहं की संतुष्टि के लिए राज्य के विकास को बाधित कर रही हैं। विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर जनता की सेवा करने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने पर ज्यादा ध्यान देने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह जनता की सेवा करने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने में कहीं अधिक रूचि ले रही हैं। वह उच्चतम न्यायालय, चुनाव आयोग, नीति आयोग, प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के आदेशों को स्वीकार नहीं कर रही हैं। वह इस तरह से बर्ताव कर रही हैं जैसे बंगाल भारत का हिस्सा नहीं हो बल्कि कोई अलग देश हो।

सिर्फ अपने अहं को संतुष्ट करने के लिए वह राष्ट्र के हितों में बाधा डाल रही हैं।’’ लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने एवं अन्य मुद्दों पर राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल होने का न्यौता मंगलवार को ममता द्वारा अस्वीकार किए जाने की पृष्ठभूमि में विजयवर्गीय ने यह टिप्पणी की। भाजपा नेता ने ममता और उनकी पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति की खातिर घुसपैठ को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

उन्होंन कहा, ‘‘अब वह बंगाली और गैर बंगाली के बीच विभाजन की लकीर खींच रही हैं। मुस्लिम तुष्टिकरण की उनकी राजनीति राज्य को प्रभावित कर रही है।’’ उन्होंने राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम उन्हें उसी भाषा में जवाब दे सकते हैं जो वे समझते हैं लेकिन हम यह नहीं करना चाहते। हम लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों में यकीन रखते हैं।’’

भाजपा प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष ने भी ममता की आलोचना करते हुए कहा कि वह संसदीय चुनाव में मिली हार से अब तक उबर नहीं पाई हैं। इसलिए वह केंद्र या भगवा पार्टी द्वारा बुलाई गई बैठक से दूर रहने के बहाने बना रही हैं। 

 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल