लाइव न्यूज़ :

ममता की हालत अब स्थिर, चिकित्सक अभी और जांच करेंगे

By भाषा | Updated: March 11, 2021 16:50 IST

Open in App

कोलकाता, 11 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत अब 'स्थिर' है और चिकित्सक ‘सीटी स्कैन’ सहित कई और जांच करने की योजना बना रहे हैं ताकि चोटें कितनी गहरी हैं, इसका पता लगाया जा सके।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में शाम को कथित हमले के बाद बनर्जी ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी और उन्हें यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों ने बुधवार रात को की गई शुरुआती चिकित्सकीय जांच के बाद बताया था कि ममता बनर्जी के बायें पैर के टखने तथा पांव की हड्डियों में गंभीर चोट आयी हैं और उनके दायें कंधे, हाथ तथा गले पर भी चोट लगी है।

एसएसकेएम के एक चिकित्सक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनके बाएं टखने पर एक कच्चा प्लास्टर लगाया गया है और आज सुबह उनके रक्त की कई जांच की जाएगी। उनकी ईसीजी रिपोर्ट सामान्य आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बनर्जी की हालत अब स्थिर है। अगले 48 घंटे तक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। आज दिन में उनका सीटी स्कैन किया जा सकता है। हम एक बार फिर उनकी जांच करेंगे और रिपोर्ट के अनुरूप आगे के उपचार के संबंध में फैसला लेंगे। उनका बुखार भी कम हुआ है।’’

पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम से बुधवार रात मुख्यमंत्री को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका तत्काल एक्स-रे किया।

एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक के 12.5 विशेष केबिन में उनका इलाज चल रहा है। सरकारी अस्पताल में बनर्जी के उपचार के लिए नौ चिकित्सकों की टीम बनायी गयी है।

नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अज्ञात शरारती तत्वों ने कथित रूप से बनर्जी को धक्का दे दिया था, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गयीं तथा उनके पैर और कमर में चोट आयी।

इससे पहले बनर्जी ने बुधवार को दिन में नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos