लाइव न्यूज़ :

ममता ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, पेट्रोल और डीजल पर कर घटाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:24 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जुलाई ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे पेट्रोल और डीजल पर केंद्र द्वारा लगाए गए करों को कम करने का आग्रह किया ताकि देश में ‘‘महंगाई को नियंत्रित किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आठ बार बढ़ोतरी हुई, जिसमें से छह बार अकेले जून में हुई है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और देश में मुद्रास्फीति को सीधे प्रभावित किया है।

बनर्जी ने पत्र में कहा है, ‘‘मैं आपका ध्यान भारत सरकार की उस नीति की ओर दिलाना चाहती हूं, जिसने देश के आम लोगों को भारी संकट में ला दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि देशभर के कई राज्यों में पेट्रोल की खुदरा कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा अनुरोध है कि केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगाए जाने वाले करों को काफी हद तक कम किया जाए ताकि लोगों को बहुत जरूरी राहत मिल सके और देश में महंगाई को काबू में लाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल