लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:16 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोविड-19 की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई डिजिटल बैठक में शामिल नहीं होंगी। राज्य सरकार के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय बैठक में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बनर्जी राज्य में जारी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में व्यस्त हैं।

कोविड-19 की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम साढ़े छह बजे बैठक बुलाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,29,28,574 हो गए हैं जबकि वायरस से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या फिर से नौ लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए