लाइव न्यूज़ :

शहीद दिवस पर डिजिटल माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करेंगी ममता

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:52 IST

Open in App

कोलकाता, छह जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह 21 जुलाई को शहीद दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को कोविड-संबंधी प्रतिबंधों के मद्देनजर डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगी।

साल 1993 में पुलिस कार्रवाई में युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी। उनकी याद में टीएमसी 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाती है। यह पार्टी के सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है। बनर्जी उस समय कांग्रेस की युवा इकाई की नेता थीं।

बनर्जी ने ट्वीट किया, “बंगाल के लोगों के आशीर्वाद के साथ, जिन्होंने हमें एक शानदार जीत और सरकार में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल दिया है, मैं 21 जुलाई को शहीद दिवस पर दोपहर दो बजे भाइयों और बहनों को महामारी को काबू में करने के लिए लागू पाबंदियों की वजह से डिजिटल माध्यम से संबोधित करूंगी।” पिछले साल भी टीएमसी प्रमुख ने कोविड की वजह से इस मौके पर ऑनलाइन भाषण दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, “21 जुलाई को शहीद दिवस हमारे लिए हमारे उन 13 बहादुरों को याद करने का एक अहम मौका है, जो 1993 में राजनीतिक रूप से सुनियोजित हिंसा में बेरहमी से मार दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे