लाइव न्यूज़ :

ममता ने प्रधानमंत्री से कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से जल्द मंजूरी दिलवाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:24 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से कोवैक्सीन को जल्द मंजूरी दिलाने के लिए उनके हस्तक्षेप का आग्रह किया। उनका कहना है कि डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बिना भारत बायोटेक द्वारा बनाया गया टीका लगवाने से लोगों को विदेश यात्रा में परेशानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि उनकी सरकार को शुरू से ही "कोविशील्ड और कोवैक्सीन’ दोनों टीके मिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में निजी क्षेत्र ने भी दोनों टीकें खरीदे और लगाए।

बनर्जी ने बृहस्पतिवार को मोदी को लिखे खत में कहा, “देश भर से बड़ी संख्या में छात्र हर साल उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाते हैं और उनमें से कई ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है।” उन्होंने कहा, “उन्हें बाद में पता चला कि उनके टीकाकरण का प्रमाण पत्र विदेश में मान्य नहीं है। ये छात्र अब अपनी आगे कदम को लेकर असमंजस में हैं और उनका करियर दांव पर है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई देश सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं जिन्होंने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीके लगवाएं हैं।

बनर्जी ने कहा, “पता चला है कि कोवैक्सीन को अब भी डब्ल्यूएचओ ने मंजूरी नहीं दी है और विदेशों यात्रा करना संभव नहीं है क्योंकि कई देश केवल उन लोगों को आने की अनुमति दे रहे हैं जिन्हें डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीके लगवाए है।”

उन्होंने कहा, “मैं आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करती हूं ताकि डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन को जल्दी मंजूरी मिल जाए और छात्रों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इससे नौकरी, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश यात्रा करने वाले लोगों को भी फायदा होगा।”

बनर्जी ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी से कहा था कि वह इस मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और कैबिनेट सचिव को पत्र लिखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल